सम्भल । बदायूं मेरठ हाईवे पर स्थित काली मंदिर के पास बुधवार को परिवहन निगम की दो बसें आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों को आसपास के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। सूचना पाते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। मरने वालों में एक बदायूं का है, जबकि दूसरा शाहजहांपुर का रहने वाला है। अधिकारियों का कहना है कि वो हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
News Source: jagran.com
Comments are closed.