देश का अभी तक का सबसे महंगा 9.80 लाख रुपए का चालान काटा इस कार का

न्यूज़ डेस्क : गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में एक कार कार का 9.80 लाख रुपए का चालान काटा है जो कि अब तक का सबसे महंगा चालान होगा। न्यू मोटर विहिकल एक्ट आने के बाद देश के ज्यादातर हिस्सों में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है। हालांकि गुजरात सरकार ने इसमें कुछ मामूल सुधार करने के बाद इसे अपने राज्य में लागू किया है। इसके बाद भी कार मालिक की घोर लापरवाही के चलते अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस को अब तक सबसे महंगा चालान काटना पड़ा।


अहमदाबाद के डीसीपी ट्रैफिक अजीत रंजन ने बताया कि पुलिस ने पोर्शे 911 कार को कल रोका और उसके मालिक पर 9.80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। कार को रोककर जब पड़ताल की गई तो पता चला कि उसके पास गाड़ी के कागज नहीं है और नही गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर है। इतना नहीं कार चलाने वाले के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।

 

पुलिस ने बताया कि कार का बीमा भी नहीं कराया गया था। कई बार पहले भी इस कार का चालान हो चुका है और मालिक के ऊपर पहले से 9 लाख रुपए का जुर्माना था। अब पुलिस ने 80 हजार रुपए का ताजा चालान जोड़ दिया जिसके बाद कुल 9.80 लाख रुपए का चालान कार मालिक को दिया गया।

 

पोर्शे 911 कार की खास बातें-
भरत में पोर्शे 911 कार की कीमत 1.82 करोड़ रुपए से शुरू होती है और करीब ढाई करोड़ तक जाती है। 1.82 करोड़ रुपए वाली का ऑन रोड कीमत 2.15 करोड़ रुपए पड़ती है।

 

रजिस्ट्रेशन खर्च:
आरटीओ में इसका रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 22.75 लाख रुपए खर्च करने होते हैं।

इंश्योरेंस खर्च:
पोर्शे 911 का बीमा कराने में 843305 रुपए चुकाने होते हैं।


जर्मन कंपनी का प्रोडक्ट :
पोर्शे 911 को जर्मन कंपनी पोर्शे एजी बनाती है , जो जर्मनी के स्टटगर्ट में स्थित है । एक स्पोर्ट कार है जो अपनी उम्दा क्वालिटी के लिए लोकप्रिय है।

 

Comments are closed.