न्यूज़ डेस्क : नया साल शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों के मन में एक अलग ही उत्साह है। जहां भारत समेत दुनियाभर में नए साल 2020 के आने का जश्न मनाया गया। वहीं, एक ऐसा देश भी है जो अब तक हमसे 7 साल 3 महीने पीछे है। ये वो देश है जहां अब भी साल 2013 ही चल रहा है। इतना ही नहीं, वहां एक साल 12 का नहीं बल्कि 13 महीने का होता है।
ये कौन सा देश है? यहां समय इतना पीछे क्यों चल रहा है? यहां साल में 12 की जगह 13 महीने क्यों होते हैं? इन सभी सवालों के जवाब काफी रोचक हैं, जो आपको आगे की स्लाइड्स में पढ़ने को मिलेंगे। साथ ही उस देश की खूबसूरत तस्वीरें भी देखने को मिलेंगी।
- देश का नाम इथियोपिया है, जिसकी राजधानी अदीस अबाबा (Addis Ababa) है। इथियोपिया अफ्रीका का सबसे पुराना स्वतंत्र देश है और आर्मेनिया के बाद दुनिया का दूसरा सबसे पुराना आधिकारिक ईसाई राष्ट्र है।
- वर्ल्डोमीटर्स इलेबोरेशन ऑफ लेटेस्ट यूनाइटेड नेशंस (Worldometers elaboration of the latest United Nations) के आंकड़े के अनुसार इथियोपिया की वर्तमान जनसंख्या लगभग 11.40 करोड़ है।
- इथियोपिया पूर्वोत्तर अफ्रीकी क्षेत्र में है, जिसे हॉर्न ऑफ अफ्रीका के रूप में भी जाना जाता है।
- यह अफ्रीका में (नाइजीरिया के बाद) दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
- इसके उत्तर में इरिट्रिया, उत्तर-पूर्व में जिबूती, पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में केन्या और पश्चिम में सूडान है।
- अम्हारिक (Amharic) इथियोपिया की आधिकारिक भाषा है। हालांकि अंग्रेजी, इतालवी, फ्रेंच और अरबी भाषाएं व्यापक रूप से बोली जाती हैं।
- बड़े शहरों और कस्बों के बाहर के क्षेत्रों में, स्वदेशी भाषा बोली जाती है। इनमें से सबसे आम हैं ओरोमिन्या (Orominya) और तिग्रीन्या (Tigrinya)।
Comments are closed.