जब तक जिंदा हुं जिंदा रहू : जादूगर आनंद

                            इंदौर में हाथी गायब करेंगे जादूगर आनन्द
 

 इंदौर। इंदौर में छठवीं बार अपनी जादुई कला का  प्रदर्शन करने आ रहे हैं जादूगर आनंद  4 मई से शहर में  अपनी कला का प्रदर्शन करने जा रहे हैं अपने नाम 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड  करने वाले जादूगर आनंद शहर में अब अपने शो के दौरान हाथी को गायब करेंगे । इतना ही नहीं वे  इंदौर में एक ऐसा कार्यक्रम पेश करने जा रहे हैं जो अभी तक किसी भारतीय जादूगर ने नहीं किया है।

  इंदौर में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए जादूगर आनंद ने  कहा कि वे  जब भी इंदौर आने की सोचते हैं हमेशा कुछ नया लेकर आते हैं  उनके अनुसार  इंदौर से उनका  एक करीबी नाता रहा है । उन्होंने कहा कि अपने नियमित शो के अलावा वे 3 मई को रविन्द्र नाट्य गृह से आंख पर पट्टी बांध कर मोटर सायकिल की सवारी करेंगे और रविंदर नाट्य गृह से मधुमिलन चौराहा,छोटी ग्वालटोली,पटेल ब्रिज,जवाहर मार्ग,राजवाड़ा एमजी रोड ,रीगल चौराहा होते हुए रविन्द्र नाट्य गृह तक होगी।
 जादूगर आनंद परिचय
 जादूगर आनंद 7 वर्ष की उम्र से ही जादूगर कहलाने लगे थे ।3 जनवरी 1952 को जबलपुर मध्य प्रदेश में जन्मे आनंद ने सभी मुश्किलों का सामना करते हुए अपने मुकाम को हासिल किया। 1978 में हॉलीवुड में उन्हें स्वर्ण पदक देकर विश्व का सर्वश्रेष्ठ जादूगर घोषित किया गया। दूसरी बार 1980 में बरस ब्रसल्स में उन्हें द ग्रेंड पिंकल्स का शीर्षक मिला ।1982 मॉन्ट्रियल में दुनिया के150 देशों के विख्यात जादूगरों के मैगी आफ द ईस्ट के पदक  से नवाजा गया ।
18 वर्ष में  पानी में से छुटकारामें उन्होंने वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ा जब उन्होंने खुद को संदूक 
 में से नर्मदा नदी में से खुद को बाहर निकाला।
  19 वर्ष की उम्र में200 सी सी की मोटरसाइकिल परआंख पर पट्टी बांधकर इंदौर से भोपाल तक 200 किलोमीट मीटर का सफर  मात्र 180 मिनितमे तय किया।
इसी तरह टेलीपैथी की मदद से जादूगर आनंद किसी के भी मन  के विचार से 350 किलोमीटर दूर उसी समय दूरी पर स्थित व्यक्ति के मन पर छोड़ने का तीसरा कीर्तिमान बनाया।
 श्री आनंद की प्रतिभा एवं  यश विश्व के सभी देशों में जानी पहचानी है उन्होंने 33000 से भी ज्यादा शोज अमेरिका यूरोप ऑस्ट्रेलिया एशिया, अफ्रीका सहित 36 से भी ज्यादा देशों में किये है यह भी एक रिकॉर्ड है जो किसी भारतीय जादूगर ने अपने नाम किया है।

Comments are closed.