प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शाहीन बाग की दादी ‘बिलकिस’ हुई दुनिया की 100 प्रभावशाली शख्सियतों में शुमार
न्यूज़ डेस्क : दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन टाइम ने साल 2020 के शीर्ष सौ प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें जगह पाने वालों में शाहीन बाग की दादी बिलकिस भी शामिल हैं जो सीएए के खिलाफ पूरे भारत में हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का चेहरा रहीं।
इस बार मैगजीन में बिलकिस दादी समेत कुल पांच लोगों ने इस सूची में जगह बनाई है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता आयुष्मान खुराना, गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता भी शामिल हैं।
82 वर्षीय बिलकिस को सभी शाहीन बाग की दादी के नाम से जानते हैं। शाहीन बाग में प्रदर्शनों के दौरान बिलकिस चर्चा में आई थीं। इसके अलावा पिछले साल लंदन में एक मरीज को एचआईवी से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
इसके अलावा मैगजीन ने अपने प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस, जो बाइडेन, एंजला मर्केल और नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े-बड़े नेताओं को शामिल किया है।
Comments are closed.