मुंबई: शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन में गिरावट जारी रही और सेंसेक्स 152 अंक गिरकर 33,218.81 अंक पर बंद हुआ. इसकी प्रमुख वजह मेटल, ऑयल एवं गैस, सार्वजनिक उपक्रम और रीयल्टी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली होना है. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंक यानी 0.45% गिरकर 10,303.15 पर बंद हुआ. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सुबह 33,417.35 अंक पर मजबूती के साथ खुला. विदेशी कोषों के भारी निवेश से यह दिन में ऊंचे में 33,484.70 अंक तक पहुंच गया. लेकिन बाद में मुनाफावसूली के चलते कारोबार की समाप्ति पर 151.95 अंक यानी 0.46% गिरकर 33,218.81 अंक पर बंद हुआ.
यह सेंसेक्स का 31 अक्टूबर के बाद सबसे निचला स्तर है. उस दिन सेंसेक्स 33,213.13 अंक पर बंद हुआ था. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंक यानी 0.45% गिरकर 10,303.15 पर बंद हुआ.
दिन में कारोबार के दौरान यह 10,384.25 से 10,285.50 अंक के दायरे में रहा.
News Source: khabar.ndtv.com
Comments are closed.