नई दिल्ली । रोहिणी इलाके में एक महिला वकील के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप अपने सीनियर वकील व उसके बेटे पर लगाया है।
वकील के घर पर रह रही थी पीड़िता
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला वकील डेढ़ साल से आरोपी सीनियर वकील के घर पर रह रही थी। आरोप है कि वकील ने उसे अपने बेटे से शादी कराने का वादा किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक आरोपी वर्ष 2015 से महिला वकील के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था, लेकिन जब भी वह शादी की बात करती तो वह टाल जाता था।
बेटे ने जबरन बनाए शारीरिक संबंध
आरोप है कि घर पर रहने के दौरान वकील के बेटे ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। इसके चलते वह गर्भवती हो गई और इसी साल 3 अगस्त को एक बच्चे को भी जन्म दिया। बच्चे के जन्म लेने के बाद जब पीड़िता ने आरोपी वकील पर बेटे से शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो पहले वह टालमटोल करता रहा, लेकिन बाद में शादी से इन्कार कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया केस
इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने मामले की पुष्टि की और कहा कि जांच के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
News Source: jagran.com
Comments are closed.