सत्ता और संगठन के बीच में समन्वय बनाने की जिम्मेदारी दिग्विजय और तंखा की

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सत्ता एवं संगठन के बीच में समन्वय बनाने की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद विवेक तंखा को सौंपने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री और मंत्री के दरवाजे कार्यकर्ताओं के लिए यदि बंद हुए तो वह कुर्सी पर नहीं रह पाएंगे।

सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं की अपेक्षा भी बड़ी है। वहीं सत्ता और संगठन में समन्वय बनाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद विवेक तंखा को जिम्मेदारी सौंपी है कि वह कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप समन्वय बनाने के लिए काम करें।

Comments are closed.