सांसद जोशी की पहल पर बैठक, चित्तौड़गढ दुर्ग विकास पर हुआ मंथन

नई दिल्ली । राजस्थान के चित्तौड़गढ के गौरवशाली इतिहास के साक्षी प्राचीन दुर्ग पर ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण एवं यात्री सुविधाओं मे विस्तार के कामो को लेकर केंद्रीय पुरातत्व विभाग ए.एस.आई सहित अन्य विभागों की बैठक नई दिल्ली में हुई। चित्तौड़गढ दुर्ग विकास को गति देने के सांसद सी.पी.जोशी की पहल पर हुई बैठक में अधिकारियों ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया।

इस बैठक में बताया कि रानी पदमिनी के इतिहास को बताने वाला शिलालेख अब संशोधित होकर नया लगेगा। रानी पदमिनी के इतिहास से आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले इसलिए रानी पदमिनी पर डॉक्युमेन्ट्री के निर्माण पर भी विशेष चर्चा की गई। चित्तौडगढ़ दुर्ग के व्यू पाइंट पर यात्री सुविधाओं के लिए पार्किग, क्लाक रूम, टिकिट बुकिंग, गार्डन, पेयजल, टायलेट ब्लॉक इत्यादी कार्यो का पावर प्रजेन्टेशन हुआ और विभिन्न कार्यो को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये।

दुर्ग पर चल रहे रेलिंग कार्य मे और भी क्षेत्र जोडने की भी चर्चा हुई। सूरजपोल प्रवेश द्वार से नीचे के पाथ वे के बारे मे भी प्लान तैयार करने पर सहमति जताई। नई दिल्ली (ईएमएस)। राजस्थान के चित्तौड़गढ के गौरवशाली इतिहास के साक्षी प्राचीन दुर्ग पर ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण एवं यात्री सुविधाओं मे विस्तार के कामो को लेकर केंद्रीय पुरातत्व विभाग ए.एस.आई सहित अन्य विभागों की बैठक नई दिल्ली में हुई।

चित्तौड़गढ दुर्ग विकास को गति देने के सांसद सी.पी.जोशी की पहल पर हुई बैठक में अधिकारियों ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। इस बैठक में बताया कि रानी पदमिनी के इतिहास को बताने वाला शिलालेख अब संशोधित होकर नया लगेगा। रानी पदमिनी के इतिहास से आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले इसलिए रानी पदमिनी पर डॉक्युमेन्ट्री के निर्माण पर भी विशेष चर्चा की गई।

चित्तौडगढ़ दुर्ग के व्यू पाइंट पर यात्री सुविधाओं के लिए पार्किग, क्लाक रूम, टिकिट बुकिंग, गार्डन, पेयजल, टायलेट ब्लॉक इत्यादी कार्यो का पावर प्रजेन्टेशन हुआ और विभिन्न कार्यो को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये। दुर्ग पर चल रहे रेलिंग कार्य मे और भी क्षेत्र जोडने की भी चर्चा हुई। सूरजपोल प्रवेश द्वार से नीचे के पाथ वे के बारे मे भी प्लान तैयार करने पर सहमति जताई।

सांसद जोशी ने दुर्ग की प्राचीर के बाहर की रोशनी की बात भी कही ताकि रात्रि के समय ऐतिहासिक दुर्ग रोशनी मे बहुत सुन्दर दिखे। सांसद जोशी ने बैठक के दौरान केंद्र सरकार द्वारा हेरिटेज सर्किट में आर.टी.डी.सी को दिए विकास कार्यो के लिए शीघ्र एन.ओ.सी.देने के भी निर्देश दिये। मेनाल स्थित शिव मंदिर पर मरम्मत एवं वहॉ यात्री सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई।

सांसद जोशी के समक्ष अधिकारियो ने विकास कार्याे को शीघ्र प्रारम्भ करने एवं समय पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस बैठक में पुरातत्व विभाग के डी.जी. ए.एस.आई उषा शर्मा ने विभागीय अधिकारियों एवं वैपकोष के अधिकारियों को कार्यो को शीघ्र क्रियान्विति हेतु निर्देशित किया। इस बैठक में सीईओं नेशनक कल्चरल श्रीमती अरविन्द मंजीत, जोंईट डाइरेक्टर जनरल जान्हवी शर्मा, टी.जी.अलोने डायरेक्टर मोनोमेंट भी उपस्थित थे।

Comments are closed.