सलमान ख़ान के ‘प्यार’ का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर उमड़ा दुःख

मुंबई : सलमान ख़ान ने अपना खूबसूरत प्यार हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है! और इसकी खबर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैन्स के साथ शेयर की। बता दें कि सलमान एक घर सालों से रह रहीं उनकी  फीमेल डॉग का देहांत हो गया है, जिसका नाम My Love था।

सलमान ने इमोशनल होकर ट्वीटर पर माय लव की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, मेरी बेहद खूबसूरत माय लव आज चली गई है, भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।

सलमान के पास इससे पहले दो Bull Mastiffs (डॉग की प्रजाति) थे Myson और My Jaan, साल 2009 में माय सन के देहांत के बाद कुछ महीनों बाद सलमान ने माय जान को भी खो दिया। साल 2015 में सलमान के डॉग वीर ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। सलमान ने माय सन और माय जान के लिए अपने घर के पास एक मेमोरियल भी बनवाया था। और अब माय जान का दुःख सलमान को सता रहा है।

कुछ समय पहले जब सलमान की फ़िल्म ‘रेस 3’ रिलीज़ हो रही थी तब सलमान ने माय लव की एक तस्वीर सलमान ने माय लव की एक तस्वीर शेयर की थी जहां वो फ़िल्म के गाने ‘सेल्फिश…’ को एन्जॉय कर रही थीं।

सलमान अक्सर अपने पेट्स के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। यही नहीं, सलमान के प्रोडक्शन ‘SKF’ (सलमान ख़ान फ़िल्म्स) की पहली फ़िल्म ‘चिल्लर पार्टी’ भी डॉग केयर पर ही बनी थी जिसके बारे में सलमान ने कहा था कि यह फ़िल्म उनके सारे डॉग्स को ट्रिब्यूट है। इस फ़िल्म में कुछ बच्चे सोसाइटी में रहने वाले डॉग्स के लिए बहुत कुछ करते हैं।

Comments are closed.