रैपर बादशाह का युवाओं को खास संदेश

संगीत की दुनिया में रैपर बादशाह ने हनी सिंह के बारे में ऐसा कुछ कह दिया है कि लोगों को यकीन कर पाना मुश्किल है। आम लोगों की बात कौन करे हनी सिंह के फैंस भी थोड़े हैरान हो सकते हैं। दरअसल बताया जाता है कि बादशाह अपने पुराने मित्र हनी सिंह को अब याद नहीं करते हैं। जबकि हकीकत यही है कि करियर के शुरुआती दिनों में दोनों ने लंबे समय तक एक साथ काम किया था। यहां दून पहुंचने पर बादशाह ने जो कहा उससे इस बात को मजबूती मिल गई।

दरअसल उन्होंने कहा कि उन्हें अपने दोस्त हनी सिंह की याद नहीं आती। अब उन्हें सिर्फ अपने परिवार और अपने खास लोगों की ही याद आती है। यहां उन्होंने युवा फैंस को संदेश देते हुए कहा कि आजकल युवा कूल और अलग दिखने के लिए नशे का सहारा लेते हैं, लेकिन यहां समझने वाली बात यह है कि युवाओं को नशे के करीब नहीं बल्कि उससे दूर रहने की जरूरत है। बादशाह का कहना है कि वो जैसे हैं, वैसा ही खुद को दिखाते हैं। वो तो म्यूजिक का नशा करते हैं।

Comments are closed.