आर.माधवन और दिया मिर्ज़ा फिर एक साथ

मुम्बई  ।  बॉलीवुड की अब तक की सबसे रोमांटिक फ़िल्मो में से एक ‘रहना है तेरे दिल में’ की जोड़ी एक बार फिर परदे पर आ सकती है। आर.माधवन और दिया मिर्ज़ा के लीड रोल वाली यह फ़िल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा हिट नही हुई लेकिन इसने युवाओं के दिल में एक खास जगह ज़रूर बनायीं है।

इसमें माधवन और दिया की काफी बढ़िया केमिस्ट्री दिखाई गयी थी। हाल ही में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में दिया ने लोगो द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। इस सेशन में एक यूजर से दिया से ‘रहना है तेरे दिल में’ फ़िल्म के पार्ट 2 के बारे में पूछा।

इस सवाल पर उत्साहित होते हुए दिया ने कहा कि,’ मैडी (माधवन) और मुझे ऐसे सवाल पसंद है और हम दोनों ही इसके जवाब देना चाहते है।’ इसके बाद माधवन ने इस जवाब को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लव इमोजी के साथ शेयर भी किया। इससे पता चलता है दोनों ही स्टार्स इस फ़िल्म में दूसरे पार्ट में काम करने के किये काफी उत्साहित है।

Comments are closed.