प्रियंका की शादी हो सकती है निक के 26वें जन्मदिन पर

सलमान के साथ फिल्म भारत में आने से मना करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को चारों ओर से अच्छा-बुरा कहा जा रहा है। यह इसलिए भी है क्योंकि सलमान के फैंस यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि एक तरफ तो प्रियंका भारत छोड़ चुकी हैं तो दूसरी तरफ एक अन्य फिल्म को साइन करने की बात सामने आई है।

बहरहाल अब खबर यह निकल कर आ रही है कि प्रियंका इसी साल अपने उम्र में छोटे बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी करेंगी। वैसे भी पिछले काफी दिनों में प्रियंका और निक की नजदीकियों के चर्चे आम हो रहे हैं। देश हो या विदेश दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है।

सूत्रों ने तो खबर यहां तक दी कि प्रियंका ने अपने बर्थडे पर निक से सगाई कर ली है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि यह खबर पुख्ता है क्योंकि निक को न्यूयॉर्क सिटी में एक स्टोर में एंगेजमेंट रिंग खरीदते हुए देखा गया था। बहरहाल अब बात इससे बहुत आगे निकल गई है और कहा जा रहा है

कि प्रियंका और निक इसी साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। आपको बतला दें कि निक का जन्मदिन 16 सितंबर को आता है और इसी दिन दोनों शादी कर सकते हैं। अब देखना यह है कि क्या प्रियंका अपनी फिल्म पूरी करती हैं या फिर निक से शादी करके विदेश में जा बसती हैं। क्योंकि अभी तक इन बातों की किसी ने पुष्टी नहीं की है।

Comments are closed.