प्रियंका के ‘भारत’ छोड़ने की असली वजह आई सामने

बॉलीवुड से हॉलीवुड : तक का सफर करने वाले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सलमान की फिल्म भारत छोड़ी तो यही कहा गया कि इसकी वजह निक संग उनकी शादी है, लेकिन अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अखबारों से लेकर टीवी चैनलों और यहां तक सोशल मीडिया तक में प्रियंका के ‘भारत’ छोड़ने की वजहों पर अटकलों का दौर जारी है।

चर्चा है कि एक्ट्रेस ने निक जोनस संग शादी करने की वजह से ही भारत छोड़ी है, लेकिन दावा यह किया जा रहा है कि यह वजह नहीं थी। अब तो यहां तक कहा जा रहा है कि प्रियंका के भारत छोड़ने के पीछे खुद दबंग हीरो सलमान खान वजह बने हैं।

सूत्रों की मानें तो भारत फिल्म से तब्बू और दिशा पाटनी जब जुड़ीं तो प्रियंका उलझन में आ गईं थीं। इसके बाद प्रियंका को धीरे-धीरे इस बात का भी एहसास होने लगा कि सलमान की लेटलतीफी उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान पहुंच सकता है। इस प्रकार फिल्म छोड़ने का मन तो प्रियंका ने तभी बना लिया जबकि तब्बू और दिशा का नाम सामने आया और फिर उन्होंने सलमान की लेटलतीफी को वजह बनाते हुए किनारा करना उचित समझा।

वैसे खबर यह भी है कि प्रियंका ने भारत छोड़ने का फैसला अपनी मैनेजर रेशमा शेट्टी के कहने पर लिया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि प्रियंका ने तो भारत के लिए सब कुछ तय कर लिया था, लेकिन टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी नहीं चाहती थी कि प्रियंका इस फिल्म को करके अपने करियर के साथ खिलवाड़ करें।

आपको यहां बतला दें कि रेशमा पहले सलमान की भी मैनेजर रह चुकी हैं और इसलिए प्रियंका को उनकी बात मानने में कोई परेशानी भी नहीं हुई और अब भारत में उनकी जगह कैटरीना ले चुकी हैं। इसलिए फिल्म बनाने में और उसकी लोकप्रियता में भी किसी तरह की कोई कमी आने का अंदेशा भी नहीं है।

Comments are closed.