शर्मसार, शराब पीकर पिता ने किया सोती बेटी के साथ ये घिनौनी करतूत

नई दिल्ली । मध्य जिला के प्रसाद नगर इलाके में सौतेले पिता ने 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शंकर ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शंकर ठाकुर, प्रसाद नगर इलाके में सब्जी की रेहड़ी लगाता है। उसकी पहली पत्‍‌नी की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। उसकी दूसरी पत्नी एक फैक्ट्री में कटिंग का काम करती है।

पीड़ित बच्ची दूसरी पत्नी के पहले पति की संतान है। बीते 8 सितंबर को वह काम पर चली गई। शंकर भी रेहड़ी लगाने चला गया। बेटी घर में सो रही थी, तभी शंकर घर आ गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चिल्लाने पर वह घर से भाग गया।

शाम को मां के घर आने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। बीते 30 सितंबर को वह फिर शराब पीकर घर आ गया और पत्‍‌नी के साथ मारपीट की। झगड़े की सूचना पुलिस तक पहुंचने पर महिला और बेटी ने शंकर ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत कर दी।

News Source: jagran.com

Comments are closed.