प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अस्पताल में आग लगने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया:

“मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अस्पताल में आग लगने से हुई जान माल की क्षति से दु:खी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है: पीएम”

 

 

 

Comments are closed.