पिता की बात मान अर्जुन हो गए थे मलाइका से दूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म नमस्ते लंदन में बिजी हैं। वैसे उनके पास निर्माणाधीन फिल्म संदीप और पिंकी फरार व पानीपत भी हैं। इन दोनों फिल्मों को 2019 में जबकि नमस्ते लंदन को इसी साल रिलीज करने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

इस तरह अपने मोटापे को पछाड़कर अर्जुन कपूर ने अपना नाम उभरते सितारों में शुमार किया है। मोटापा घटाने के साथ ही अपने लुक्स और फिजिक से भी उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऐसे में अर्जुन कपूर अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाओं में रहे।

एक तरफ जहां फिल्मी करियर के शुरु में फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से संबंध रखने को लेकर वो चर्चा में रहे तो वहीं फिल्म इश्कजादे की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां सुर्खियां बटोरने लगीं थीं। इसके बाद अर्जुन कपूर का नाम आइटम गर्ल और अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ जुड़ता चला गया।

दोनों के बीच में दोस्ती और नजदीकियां बढ़तीं इससे पहले ही अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने उनसे दूरी बनाने की बात कही। अपने पापा की बात मान बाद में अर्जुन ने मलाइका से दूरी बना ली। इस तरह उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि वो अपने पापा के बेटे हैं जो हर बात मानने को तैयार है।

Comments are closed.