जुलाई : विश्व जनसंख्या दिवस पर देश का लोकप्रिय रेडियो चैनल बिग एफएम द्वारा 9 से 13 जुलाई तक पूरे सप्ताह के लिये लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘इस विश्व जनसंख्या दिवस संख्या बढ़ाएं लेकिन पेड़ो की’ नामक अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत बिग एफएम के रेडियो जाॅकी विकास, गौरव और तनीषा शहर के शैक्षणिक संस्थान जिसमें शामिल हैं, इस्लामिया करीमिया काॅलेज, वैष्णव विश्वविद्यालय, एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं के बीच पेड़ों का महत्व बताकर उन्हें पौधारोपण हेतु प्रोत्साहित किया एवं पौधे भी वितरित किये।
बिग एफएम द्वारा इस अवसर पर अपने श्रोताओं के लिये एक प्रतियोगिता की भी आयोजित की गई। जिसमें लोगों से इन्दौर शहर के आसपास के पेड़-पौधों से संबधित प्रश्न पूछे गए। जैसे-लाल बाग पैलेस को लागबाग नाम से क्यों जाना जाता है ? वह कौन सा गुरूद्वारा है जिसका नाम एक पेड़ के नाम पर रखा गया है ? नवलखा क्षेत्र को नवलखा क्यों कहा जाता है ? आदि। इस प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कार स्वरूप पांच पौधे दिये गए।
शहर के एक जिम्मेदार रेडियो चैनल के रूप में बिग एफएम अपने श्रोताओं और शहर के लोगों के लिये समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां के माध्यम से पर्यावरण और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करता रहता है।
Related Posts
Comments are closed.