आई आई एस टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स में वार्षिकोत्सव ‘डेज़ल 2019’ का आयोजन

इंदौर, अप्रैल 2019: इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स में ‘डेज़ल 2019’ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। आई आई एस टी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स में वार्षिकोत्सव एक महत्वपूर्ण त्योहार की तरह मनाया जाता है।

 

हर वर्ष की तरह  इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव 15 अप्रैल 2019 को बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। डॉ. नरेंद्र धाकड़, कुलपति, देवी अहिल्या विश्व विद्यालय, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर जनरल श्री अरुण एस भटनागर ने स्वागत भाषण दिया। श्रीमान मुकेश तिवारी, डॉ. वी आर रघुवीर, डॉ. पंकज दीक्षित भी वहां मौजूद रहे। छात्रों के अभिभावक गण व कई गणमान्य व्यक्ति समारोह स्थल पर पहुंचे व कार्यक्रम का आनंद उठाया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नटराज स्तुति, काल बेलिया नृत्य, सूफी नृत्य, फैशन शो, ब्रज की होली, नृत्य नाटिका, घूमर नृत्य और भांगड़ा प्रस्तुत किए।

 

छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र धाकड़ ने छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया व शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गति विधियों के महत्व को उजागर किया। कार्यक्रम के अंत में इस ग्रुप के चेयरमेंन, श्री रोशन अग्रवाल जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की।

 

Comments are closed.