स्‍कूली छात्रा को लव जिहाद में फंसाना चाहता था युवक, ऐसी हरकत की तो पकड़ा गया

बहादुरगढ़ (झज्जर)। एक युवक रोज एक नाबालिग लड़की का पीछा करता था। इस बारे में कई बार टोकने पर भी वह बाज नहीं आया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायत की तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों का आरोप है कि युवक लव जिहाद की कोश्‍ािश कर रहा था। वह लड़की को बहला फुसलाकर गलत रास्‍ते पर ले जाना चाहता था। पुलिा मामले की जांच कर रही है।

लड़की का परिवार मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का निवासी है और फिलहाल बहादुरगढ़ में रहता है। पकड़ा गया युवक जावाज हुसैन भी बिहार के इसी जिले का रहने वाला है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के नाना ने बताया कि लड़की शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उन्हें स्कूल से पता चला कि एक युवक उसका पीछा करते हुए स्कूल तक आता है। वह उससे मिलने की कोशिश में है। वह पहले से ऐसा कर रहा है।

लड़की के नाना ने बताया कि वह यह जानकारी मिलने के बाद तुरंत स्कूल पहुंचे। वहां युवक को काबू किया गया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान जावाज हुसैन के रूप में हुई। युवक काफी समय से लड़की का पीछा कर रहा है।  युवक आपराधिक किस्म का है और उनकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर गलत रास्ते पर ले जाना चाहता है। वह लड़की को लव जिहाद का शिकार बनाना चाहता था।

पीडि़त के मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए बयान

पुलिस ने पहले पीडि़त लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। लड़की ने भी अभियुक्त द्वारा जबरन पीछा किए जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

—–

” पुलिस के पास जो शिकायत आई थी, उसके आधार पर कार्रवाई की गई है। लड़की के भी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए हैं।

– तेलूराम, एसएचओ, शहर थाना बहादुरगढ़।

Comments are closed.