छठ पूजा समितियों के लिए भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली । छठ पूजा आयोजन समितियों की सहायता के लिए भाजपा ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक टीम का भी गठन किया है जो पंडाल लगाने से लेकर अ‌र्घ्य देने तक आने वाली प्रशासनिक एवं अन्य दिक्कतों को दूर करने में छठ समितियों की मदद करेंगी। इस टीम का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह करेंगे।

पर्यावरण की रक्षा होती है

तिवारी ने कहा कि छठ समितियों को किसी तरह की मदद की जरूरत हो तो वह भाजपा द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन नंबर 9711496114 पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी छठ पर्व मनाया जाता है श्रद्धालु स्वयं नदियों व तालाबों की सफाई करते हैं। इससे नदी व तालाबों की सफाई होती है इनके किनारों पर पौधे भी उगते हैं। इससे पर्यावरण की रक्षा होती है।

छठ व्रत के बहाने रोजगार मिलता है

जब भी छठ पर्व मनाया जाता है तो उसमें प्रयोग में लाई जाने वाली पूजा सामग्री, समाज के हर वर्ग और व्यापारियों में खुशहाली का एहसास लाती है। लोगों को छठ व्रत के बहाने रोजगार मिलता है। छठ पर्व को भगवान सूर्य के प्रकटोत्सव के रूप में मनाया जाता है। प्रकृति और सभी प्राणियों के लिए जनहितकारी महापर्व छठ पर भाजपा के हजारों कार्यकर्ता छठ पूजा आयोजन समितियों और श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे।

News Source: jagran.com

Comments are closed.