केंद्रीय एमएसएमई मंत्री श्री नारायण राणे ने व्यापार और उद्योग संगठनों से देश के आर्थिक परिदृश्य में सुधार के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया है। आज मुलाकात करने पहुंचे ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए नारायण राणे ने कहा कि इस दिशा में काम करते हुए, हमारे उद्योग अपनी वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ा सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भारतीय उत्पादों की मौजूदगी में सुधार के तरीकों पर चर्चा की है।

Comments are closed.