मुख्यमंत्री की सभा में पहुंचे ‘सेवा’ से जुड़े प्रदेश के 10 हजार से अधिक सदस्य

इन्दौर । दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आज शाम आयोजित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सम्मेलन में स्वाश्रयी महिला सेवा संघ एवं सेवा म.प्र. से संबद्ध 10 हजार से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। सेवा की प्रांतीय महामंत्री शिखा जोशी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही असंगठित मजदूर कल्याण मंडल के गठन की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

आज की सभा में आए श्रमिक सदस्य भोपाल, बैतूल, मंदसौर, खंडवा, बुरहानपुर, नीमच, देवास, धार, उज्जैन, बड़वानी तथा छतरपुर जिलों में सेवा के साथ संबद्ध हैं। इनके आने-जाने तथा आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी सेवा के मार्गदर्शन में की गई। राज्य सरकार ने वर्ष 2000 में गठित टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर इस कल्याण मंडल का गठन किया है जिसका पहला सम्मेलन आज इंदौर में संपन्न हुआ।

Comments are closed.