वित मंत्रालय ने आयकर विभाग के 12 अधिकारियों से माँगा इस्तीफा

न्यूज़ डेस्क : वित्त मंत्रालय ने आयकर विभाग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों से इस्तीफा मांगकर अनिवार्य तौर पर रिटायर कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने नियम 56 के तहत ऐसा किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने वित्त मंत्रालय के सूत्रों के जरिए यह जानकारी दी है।

 

इन लोगों को किया रिटायर : जिन लोगों को मंत्रालय ने रिटायर किया है उनमें मुख्य आयुक्त, प्रमुख आयुक्त और आयुक्त शामिल हैं। यह सभी आयकर विभाग में कार्यरत थे।  

 

यह लगा था आरोप : टाइम्स नाउ के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इन पर वित्त मंत्रालय ने अपनी तरफ से जांच की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

 

Comments are closed.