अंडमान सागर में भारतीय नौसेना और जापान मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फ़ोर्स के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास

जापान मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फ़ोर्स और भारतीय नौसेना के बीच अंडमान सागर में दिनांक 23 जुलाई 2022 को एक समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) आयोजित किया गया । एक अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुकन्या और मुरासम क्लास डेस्ट्रोयर जेएस समदर ने अभियानगत अभ्यास के अंतर्गत सीमेनशिप गतिविधियों, एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स और सामरिक युद्धाभ्यास किए। दोनों देश समुद्री समूह को मजबूत करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य अंतःक्रियाशीलता और सुव्यवस्थितता और संचार प्रक्रियाओं को बेहतर करना है। यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार सुनिश्चित करने के लिए दोनों नौसेना के बीच चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(1)HGT7.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix(2)FG6C.jpeg

Comments are closed.