महिला की शिकायत पर दहेज लोभी ससुराल पक्ष पर प्रकरण दर्ज

इंदौर, १९ अक्टूबर :  महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दहेजलोभियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। इनकी गिरफ्तारी शीघ्र होगी।

नूरानी मस्जिद गली आजाद नगर निवासी श्रीमती फिरदौस पति समीरउद्दीन ने पत्रकारों को बताया कि उसकी शादी समीरउद्दीन से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत से ज्यादा सामान देकर उसकी गृहस्थी बसाने में सहयोग किया।

इसके उपरांत भी ससुराल पक्ष के सास जुबेदा, ननद केहकशा उर्पâ गौरी, नन्दोई साबिर उर्पâ मुन्ना, ननद अमरीन और उसका पति समीरउद्दीन उससे दहेज में ३ लाख रूपए की मांग करते हुए मारपीट कर शारीरिक तथा मानसिक यातनाए देते रहते थे।

फिरदौस ने बताया कि उसका निकाह २६ नवंबर २०१७ को हुआ था। निकाह को अभी एक साल भी नहीं हुआ कि दहेजलोभी ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए तीन लाख की मांगकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

गृहस्थी सलामत रहे इसलिए पिता ने ५० हजार रूपए दहेज लोभियों को फिर दिए, परंतु प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। वर्तमान में वह अपने मायके में रह रही है।

उनकी शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने धारा ४९८(ए) ३२३, ५०६ व ३४ के अंतर्गत प्रकरण कायम कर लिया। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात महिला थाना पुलिस ने कही है।

Comments are closed.