सोनी सब के ‘भाकरवड़ी’ में महेंद्र, अन्ना की दुकान लेने के बाद भाग जायेगा

न्यूज़ डेस्क : दिलकश कलाकारों और मजेदार कहानियों के साथ दर्शकों को प्रभावित करने वाला, सोनी सब का बेहद चर्चित शो ‘भाखरवाड़ी’ दो परिवारों के बीच के खट्टे-मीठे रिश्ते को दर्शाकर दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। अन्ना (देवेन भोजवानी) अपनी दुकान खोने ही वाले हैं, वहीं महेंद्र (परेश गनात्रा) उन्हें बचाने के लिये सामने आते हैं। हालांकि, अन्ना हैरान रह जाते हैं कि ‘गोखले बंधू’ को अपने नाम करवाने के बाद भाग वह नौ दो ग्यारह हो गये।

 

अन्ना आखिरकार महेंद्र ठक्कर पर अपना विश्वाह जताते हैं और उसे अपनी दुकान दे देते हैं, लेकिन अब वह परेशान हैं कि महेंद्र कैसे उस दुकान को चलायेगा। हालांकि, उर्मिला, अन्ना को यह भरोसा दिलाती है कि वह जिस तरह से उस दुकान को चलाना चाहते थे दुकान उसी तरह चलती रहेगी और उनके द्वारा बनायी भाखरवड़ी ही बिकेगी। अन्ना उनकी बातों पर भरोसा करने का फैसला करते हैं और खुशी मनाने के लिये तैयार हो जाते हैं और गेट-टुगेदर का आयोजन करते हैं। अन्ना जश्न मनाने में व्यस्त हैं वहीं, केशव उनके पास बुरी खबर लेकर आता है कि महेंद्र ने गोखले बंधू शॉप और अपने दुकान में अपना ताला लगा दिया है और कहीं भाग गया है। इस खबर से अन्ना पूरी तरह टूट जाते हैं, वह चीजों को बहुत ही गुस्से से देख रहे हैं तभी अचानक उन्हें महेंद्र का कॉल आता है।

 

आखिर महेंद्र, अन्ना से क्यो बताने वाला है?

अन्ना की भूमिका निभा रहे देवेन भोजानी ने कहा, ‘’अन्ना को अब समझ नहीं आ रहा है कि अपनी दुकान और परिवार को बचाने के लिये वह क्या करे। अपने पड़ोसी महेंद्र पर भरोसा करने के बाद, वह यह जानकर चैंक जाता है कि उसने दुकान और अपने घर पर ताला लगा दिया और कहीं भाग गया है। दर्शकों को हैरानी होने वाली है कि अन्ना के पास कॉल करके महेंद्र एक खबर देता है।‘’

महेंद्र की भूमिका निभा रहे परेश गनात्रा ने कहा, ‘’महेंद्र, अन्ना की मदद करने की कोशिश कर रहा है जोकि पेंडसे से लीज को रीन्यू करने के लिये भागदौड़ कर रहे हैं। आखिर क्या गलत है इस बात का पता लगाने की कोशिश में, गोखले परिवार को गलत समझ लिया जाता है कि दुकान लेने के बाद वे भाग गये हैं। गोखले परिवार और हमारे दर्शकों के लिये आगामी एपिसोड में काफी कुछ चैंकाने वाली चीजें होंगी, क्योंकि महेंद्र वाकई बेहद हैरान करने वाली बात बताने वाला है।‘’

 

Comments are closed.