लिटिल प्रायमस स्कूल के बच्चों ने की चिड़िया घर की सेर

इंदौर, दिसम्बर 2019 : बच्चों के विकास के लिए जरुरी है कि उन्हें पढ़ाई के साथ कभी – कभी टूर पर भी ले जाया जाए ताकि वे हर वातावरण में आसानी से ढल सके। लिटिल प्रायमस स्कूल समय-समय पर अपने बच्चों को आस-पास के ख्यात क्षेत्रों से अवगत करवाता रहता है। इसी क्रम में लिटिल प्रायमस स्कूल के बच्चों ने अपने स्कूल की फैकल्टी के साथ इंदौर के चिड़िया घर का भ्रमण किया। जिसमें लगभग 50 बच्चों ने हिस्सा लिया। 

लिटिल प्रायमस स्कूल की संचालक श्रीमति ममता वर्मा ने बताया – हमारे संस्थान में बच्चों को पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के साथ ही छोटे-बड़े टूर भी करवाया जाता है। ज़ू में बच्चों के साथ फैकल्टी और स्टॉफ के सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने बच्चों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा। निश्चित तौर पर इस तरह के टूर के माध्यम से बच्चों के कई सवालों के जवाब उन्हें अपने आप ही मिल जाते है। उन्होंने आगे कहा कि हम आने वाले समय में भी स्कूल के बच्चों के लिए इस तरह के लाभदायक टूर आयोजित करते रहेंगे। बच्चो ने चिड़िया घर में बहुत मस्ती की और जो जीव जंतु अभी तक उन्होंने किताबो में ही देखे थे उन्हें सामने देख कर बहुत उत्साहित हुए ।   

Comments are closed.