फ्रांस सरकार की ट्रंप को अपील हमारी घरेलू राजनीति में दखल नहीं करे

पेरिस। फ्रांस की सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर करते हुए उनके देश की राजनीति में दख्ल नहीं देने की अपील की है। ट्रंप ने फ्रांस में हो रहे विरोध प्रदर्शनों से जुड़ा एक ट्विट किया है जिसमें उन्होंने पेरिस क्लाइमेट चेंज पर हमला किया है। इसी का जवाब देते हुए फ्रांस की सरकार ने ट्रंप को उनके देश की घरेलू राजनीति से दूर रहने को कहा है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन ने कहा, हम अमेरिका की घरेलू राजनीति को ध्यान में नहीं रखते उन्हें भी ऐसा ही करना चाहिए। फ्रांस के राष्ट्रपति और मैं दोनों ही डोनाल्ड ट्रम्प से अपील करते हैं कि वो हमारे देश को बख़्श दें।

ट्रम्प ने शनिवार को दो ट्वीट्स किए थे, जिसमें “यैलों जैंकेट ” का जिक्र किया था। नवंबर के मध्य से फ्रांस को अपने प्रदर्शनों से हिलाकर रख दिया है। ट्रंप ने ट्विट कर लिखा, पेरिस में बेहद दुख के दिन और रात हैं। संभव है कि हास्यास्पद और बेहद महंगे पेरिस समझौते को समाप्त करने का समय आ गया है और कम टैक्सों को रूप में लोगों को पैसे लौटाने का भी? उन्होंने अपने इस बयान को सवालिया निशान के साथ पोस्ट किया है। उन्होंने ये भी लिखा कि अमेरिका ऐसा करने में सबसे आगे था और हमारा देश इकलौता देश हैं जहां पिछले साल कार्बन उत्सर्जन कम हुआ है।

बता दें कि फ्रांस में हो रहे प्रदशर्नों का पेरिस क्लाइमेट चेंज समझौते से कोई लेना देना नहीं है। इस 2015 में साइन किया गया था और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों सहित दुनिया भर के नेताओं के विस्मय में डालते हुए ट्रंप ने अपने देश को इससे अलग कर लिया। पहले पहल तो मैंक्रों इन प्रदर्शनों को अहमियत देने नज़र नहीं आए लेकिन जब पेरिस में प्रदर्शन ने दंगे का रूप ले लिया और एतिहासिक इमारतों को भी नहीं बख्शा गया तो राष्ट्रपति ने हार मान ली। इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि अगल छह महीनों तक तेल की कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी। बावजूद इसके अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन अब भी जारी है।

Comments are closed.