लैंडमार्क होंडा ने आइकॉनिक ऑल-न्यू टेंथ जनरेशन की होंडा सिविक लॉन्च किया

इंदौर, 7 मार्च, 2019: भारत के सबसे बड़े होंडा कार डीलरों में से एक, लैंडमार्क होंडा, ने आज प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित ऑल-न्यू टेंथ जेनेरेशन की होंडा सिविक का शुभारंभ किया। होंडा सिविक अपने आकर्षक स्पोर्टी डिज़ाइन, दमदार ड्राइविंग परफॉरमेंस, उन्नत तकनीकों और इनोवेशन और प्रीमियम गुणवत्ता और शानदार इंटीरियर के साथ गाहकों को एक नया अनुभव प्रदान करने का वादा करता है। सिविक, होंडा का सबसे लंबे समय से चलने वाला ऑटोमेटिव नाम है  और यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है।

 

होंडा सिविक के बारे में

सिविक, होंडा का सबसे लंबें समय से चलने वाला ऑटोमोटिव नाम है और यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। सिविक के पास 1972 में शुरुआत के बाद से 10 पीढ़ियों की एक बेजोड़ विरासत है और कुल मिलकार सिविक की 2 करोड़ 50 लाख यूनिट से अधिक की बिक्री हुई है और वर्तमान में यह दुनिया भर में 170 बाजारों में बेची जाती है।

 

HCIL ने 2006 में 8वीं जेनेरेशन की होंडा सिविक को भारतीय बाजार में पेश किया, जिसे जल्‍दी ही सफलता मिली और 2013 तक लगभग 55,000 यूनिट्स की कुल बिक्री हुई। भारतीय ग्राहकों के बीच इसके प्रशंसकों की काफी संख्‍या है और बहुत अधिक पसंदीदा ब्रांड होने से यह उन मॉडलों में से एक है, जिसकी भारतीय ग्राहक सबसे अधिक पसंद करते हैं। 

 

 

 

Comments are closed.