‘स्वामी रामदेव: एक संघर्ष’ में टाइटल रोल निभाएंगे क्रांति प्रकाश झा

‘स्वामी रामदेव: एक संघर्ष’ में टाइटल रोल निभाएंगे क्रांति प्रकाश झा

मुंबई: फिल्म एम.एस. धोनी में अपने प्रभावशाली अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अब स्वामी रामदेव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उन्हें जल्द ही शुरू हो रहे नए मनोरंजन चैनल डिस्कवरी जीत की बहुप्रतीक्षित टीवी सीरीज ‘स्वामी रामदेव: एक संघर्ष’ में टाइटल रोल निभाने के लिए चुना गया है। इस रोल के लिए क्रांति प्रकाश झा का लुक हुबहू स्वामी रामदेव की तरह नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वे मुश्किल से मुश्किल योग आसन भी बड़ी आसानी से कर लेते हैं। स्वामी रामदेव रू एक संघर्ष एक बायोपिक सीरीज है, जिसमें स्वामी रामदेव के एक अंजान व्यक्ति से एक प्रसिद्ध योग गुरु, मशहूर व्यवसायी और एक राष्टकृीय हस्ती बनने का दिलचस्प और प्रेरणादायी सफर दिखाया जाएगा। इस शो का निर्माण अजय देवगन प्रोडक्शन्स और वॉटरगेट प्रोडक्शन मिलकर कर रहे हैं।

इस शो को लेकर अजय देवगन कहते हैं, ‘‘स्वामी रामदेव रू एक संघर्ष को बड़े दिलचस्प ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा, जो भारत में टीवी के इतिहास के सबसे चर्चित टीवी शोज में से एक बनने की क्षमता रखता है। ऐसे शो में प्रमुख भूमिका निभाने का भी अपना ही खास महत्व है। हमें इस शो के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी जो असल जीवन में स्वामी रामदेव की तरह नजर आए और पर्दे पर स्वामी रामदेव के हाव-भाव को विश्वसनीय ढंग से प्रस्तुत कर सके। हालांकि रियल लाइफ लेजेंड की भूमिका निभाना कभी आसान नहीं होता लेकिन मुझे खुशी है कि क्रांति ने इस में एक शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए कदम बढ़ाया है।’’

विख्यात योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा, ‘‘क्रांति के व्यक्तित्व में आध्यात्मिकता समायी है और वे बड़ी आसानी से संस्कृत के श्लोक याद रखते और बोलते हैं। उनकी इसी खूबी ने मुझे बहुत प्रभावित किया। मुझे उनके साथ सुबह-सुबह योग करने में बहुत मजा आया। वे अपने आसन सही ढंग से करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’

क्रांति प्रकाश झा कहते हैं, ‘‘स्वामी रामदेव जैसे बहुमुखी व्यक्तित्व का रोल निभाना चुनौतीपूर्ण है। मैं इस रोल को विश्वसनीयता के साथ निभाने का पूरा प्रयास करूंगा।’’

गौरतलब है कि डिस्कवरी जीत, डिस्कवरी नेटवर्क की ओर से हिंदी मनोरंजन के क्षेत्र में ताजातरीन पेशकश है। डिस्कवरी जीत अर्थपूर्ण मनोरंजन के जरिये हिंदी मनोरंजन चैनलों के बीच एक नई मिसाल कायम करना चाहता है। जल्द ही शुरू होने जा रहे इस चैनल में न सिर्फ डिस्कवरी का कहानी कहने का अनूठे अंदाज शामिल होगा, बल्कि अनेक महान कहानियों के जरिये इसमें बेस्ट रियल लाइफ मनोरंजन पेश किया जाएगा। इससे यकीनन लाखों दर्शकों को एक नई प्रेरणा मिलेगी।
‘स्वामी रामदेव रू एक संघर्ष’ से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए देखते रहिए डिस्कवरी जीत, जल्द शुरू हो रहा है आपके टीवी सेट पर!

Comments are closed.