कर्नाटक निकाय चुनाव में 13 सीटें जीत कर बसपा ने खाता खोला

बेंगलुरू : कर्नाटक के शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 13 सीटों पर कब्जा जमा लिया। दूसरी ओर, कांग्रेस ने मामूली अंतर से भाजपा को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा सीटें हासिल कीं। भाजपा दूसरे स्थान पर आई।

जबकि, कांग्रेस के साथ मिलकर कर्नाटक में सत्ता संभाल रही जेडीएस ने निकाय चुनाव में तीसरा स्थान हासिल किया है। सीटों के आंकड़े देखें तो कांग्रेस-जेडीएस ने करीब 50 फीसदी सीटें जीती हैं।

दूसरी ओर निकाय चुनाव में मायावती की पार्टी बीएसपी ने भी चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। बहुजन समाज पार्टी ने निकाय चुनाव में 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने रणनीतिक तौर पर जेडीएस के साथ गठबंधन किया।

इसका असर भी चुनाव में दिखाई दिया और बसपा ने एक सीट जीत कर कामयाबी हासिल की थी। उसके बाद अब मायावती की पार्टी ने कर्नाटक निकाय चुनाव में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बहुजन समाज पार्टी ने निकाय चुनाव में 13 सीटों पर जीत दर्ज की है।

सन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीएसपी की यह जीत बेहद अहम मानी जा रही है। खास तौर से मायावती के लिए उत्तर प्रदेश से बाहर अपनी पार्टी को लेकर जाने के लिए ये नतीजे काफी अहम साबित हो सकते हैं।

Comments are closed.