कच्चे तेल में नरमी, सोने में तेजी

न्यूयार्क : अमेरिका और चीन में ट्रेड वार (कारोबारी तनाव) की आशंका से कच्चे तेल (क्रूड) के दामों में नरमी आई है। वहीं सोने में हल्की बढ़त दर्ज की गयी है।

अमेरिका और चीन में बढ़ते (ट्रेड वॉर) से कच्चे तेल की मांग घटने की आशंका है। वहीं 4 नवंबर से ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू होंगे। इस बीच सऊदी अरब कच्चे तेल का उत्पादन110 लाख बैरल प्रति दिन बढ़ाने को तैयार हो गया है।

इन सब के बीच ही कच्चे तेल में नरमी का माहौल है। ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी तक फिसलकर 79.7 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड सपाट होकर 69.2 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

सोने में हल्की बढ़त नजर आ रही है। कॉमैक्स पर सोना 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,226.7 डॉलर पर कारोबार कर रहा है जबकि चांदी सपाट होकर 14.6 डॉलर पर कारोबार कर रही है।

Comments are closed.