साली के साथ दुष्‍कर्म कर वीडियो बनाया फ‍िर देह व्‍यापार के धंधे में धकेला

नई दिल्‍ली । यहां के अशोक नगर थाना क्षेत्र में एक बार फ‍िर जीजा-साली के शर्मशार करने वाले रिश्‍ते सामने आए हैं। जीजा ने घर पर रह रही साली के साथ दुष्‍कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद अपनी मुंह बोली साली को देह व्‍यापार के धंधे में धकेल दिया। पीडि़ता ने अशोक नगर थाने में जीजा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दरअसल, जीजा ने पहले साली के साथ प्रेम प्रंपच का नाटक रचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसने चोरी से उसका वीडियो भी बना लिया। जीजा की इस करतूत की भनक साली को नहीं थी कि उसके दुष्‍कर्म का वीडियो बनाया गया है।

इसके बाद पीडि़ता को देह व्‍यापार के धंधे में धकेल दिया। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो उसने उक्‍त वीडियो के जरिए उसका मुंह चुप कराना चाहा। आखिरकार पीडि़ता ने अशोकनगर थाने मेें गुहार लगाई। पुलिस ने उसकी तहरीर पर जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता की मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पीडि़ता की बहन से भी पूछताछ कर रही है।

News Source: jagran.com

Comments are closed.