जापान में 2020 ओलंपिक की तैयारियां शुरू

टोक्यो : 2020 ओलंपिक को देखते हुए जापान ने तैयारी शुरू कर दी हैं। जापान ने अपने यहां बिना ड्राइवर वाली कारों की भी शुरुआत कर दी है। दुनिया में भले ही इन कारों की टेक्‍नोलॉजी पर काम चल रहा हो मगर जापान ने अपने यहां शुरुआत कर के इस तकनीक में बाजी मार ली है।

शुरुआत में इसके लिए 5.3 किमी का रूट तय किया गया है। हालांकि अभी ड्राइवरलेस कारों का सफर काफी महंगा लग रहा है। एक तरफ का किराया 1500 येन (करीब 950 रुपए) तय किया गया है। मतलब 1 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए 190 रुपये देने होंगे। ड्राइवरलेस कार का दौर जापान के टोक्यो में शुरू हो चुका है।

टोक्यो के बाद इसे अमेरिका में भी शुरू कर दिया जाएगा। जापान की राजधानी टोक्यो में ड्राइवरलेस कार की शुरुआत वहां की झेडएमपी और हिनोमारू कोत्सु कंपनी ने की है। झेडएमपी रोबोट बनाने वाली कंपनी है और यह हिनोमारु कोत्सु जापान में टैक्सी सर्विस का संचालन करती है। ड्राइवरलेस कार सेवा को रोबोकार मिनी वैन सर्विस का नाम दिया गया है और इसमें सफर करने के लिए इसे ऑनलाइन बुक करना होगा।

कार में एप के जरिए ही दरवाजा खुलेगा और एप से ही पेमेंट होगा। जापान में 2020 में ओलंपिक का आयोजन होने जा रहा है। इसे देखते हुए ड्राइवरलेस कार काफी उपयोगी साबित हो सकती है। जापान और अमेरिका के बाद गूगल व उबर भारत में भी बिना ड्राइवर वाली टैक्सी सर्विस शुरू करने की तैयारी में हैं। हालांकि, अभी तक भारत में इसका सफल परीक्षण नहीं हो पाया है।

Comments are closed.