वेल्वेट वाइब्स के दूसरे ट्रैक ‘जाना जरुरी था’ का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के संवेदनशील मुद्दे पर बातचीत शुरू करना है

न्यूज़ डेस्क : मस्तीभरे और नए जमाने के ”हेट द वे” के बाद, वेल्वेट वाइब्स अपने दूसरे गीत ”जना जरौरी था” को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह गाना तेजस गंभीर द्वारा गाया, लिखा और तैयार किया गया है, जिनका “कोरोना सॉन्ग” रिलीज होने के तुरंत बाद वायरल हो गया था। गाने के वीडियो को शनावाज़ नेलिकुनिल ने निर्देशित किया है और मूरजो चटर्जी ने निर्मित किया है। “जाना जरुरी था” में अभिनेता श्रेय राय तिवारी हैं।

 

गाने को गोवा के सुरम्य स्थानों में शूट किया गया है। इसके संगीत के बारे में जो खास बात सामने आती है वह यह है की ये लाइव इंस्ट्रूमेंट्स और आर्केस्ट्रा के उपयोग से तैयार हुआ हैं जो आजकल के सांग्स में बहुत कम देखने को मिलता हैं। ट्रैक मानसिक स्वास्थ्य, चिंता और अवसाद पर चर्चा करने के महत्व को बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश देता है।

 

कोविद -19 महामारी के कारण लॉकडाउन में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों में तेजी से वृद्धि हुई हैं। इस गंभीर संकट को दूर करने के लिए, निर्माताओं ने ‘जाना जरुरी था’ सांग लांच करने का फैसला किया, जो मानसिक स्वास्थ्य केबारे में हैं, ताकि यह श्रोताओं और दर्शकों के साथ जुड़ सके और मदद कर सके।

 

गीत के बारे में बात करते हुए, वेल्वेट वाइब्स के संस्थापक मिकेट कनकिया ने साझा किया, “जाना जरुरी था” सांग बिलकुल सही समय पर आया और मुझे उम्मीद है कि हम इसके साथ काफी दर्शकों तक पहुंच सकते हैं। हमारे पहले गाने को बहुत प्यार मिला और हमें उम्मीद है कि हमारा दूसरा गाना और बड़ा हिट हो। यह एक बहुत ही खास और महत्वपूर्ण गीत है और तेजस गंभीर ने ट्रैक के साथ बहुत अच्छा काम किया है। ”

निर्माता मूरजो चटर्जी कहते हैं, “मिकेट के साथ मेरा पहला सहयोग बहुत सफल रहा था और इसलिए हमारी उम्मीद “जाना जरुरी था” से काफी अधिक है क्योंकि यह कहा जाता है कि आपकी दूसरी परियोजना आपकी लंबी उम्र निर्धारित करती है। मैं श्रोताओ की प्रतिक्रियाओं को सुनने के लिए बेसबारी से  इंतजार कर रहा हूँ। हमारा लक्ष्य मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत शुरू करना था और मुझे आशा है कि गीत ने संवेदनशील तरीके से ऐसा किया है। ”

 

गीत की रिलीज़ के लिए उत्साहित, संगीतकार तेजस गंभीर ने कहा, “जाना ज़रूरी था” एक संवेदनशील मुद्दे के बारे में बात करता है। गीत लिखना काफी चुनौती भरा था। अगर हम मनोरंजन के माध्यम से बदलाव ला सकते हैं, तो इससे अच्छा और कुछ नहीं है। मुझे उम्मीद है कि इस गीत के साथ हम जो हासिल करना चाहते थे वो हासिल करे और मेरी इच्छा है कि दर्शक भी उसी तरह इस जाने को पसंद करे, जैसे वे मेरे पहले वाले ट्रैक को किये थे। ”

Comments are closed.