इंदौर कपल केस में सामने आए कई चौंकाने वाले खुलासे

खुल गया राजा की मौत का राज! 5 साल छोटे कर्मचारी से था सोनम का अफेयर

न्यूज डेस्क : खुल गया राजा की मौत का राज! 5 साल छोटे कर्मचारी से था सोनम का अफेयर, इंदौर कपल केस में सामने आए कई चौंकाने वाले खुलासे

 

 

 

 

इंदौर की सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी और कर्मचारियों के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद वह नेपाल भागने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस ने उसे गाजीपुर में गिरफ्तार कर लिया। मामले में कुल चार आरोपी पकड़े गए हैं।

 

 

 

 

 

इंदौर की सोनम रघुवंशी और उनके पति राजा रघुवंशी के शिलांग में गायब होने की खबर ने सबको चौंका दिया था, लेकिन अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम का अपने ही यहां काम करने वाले पांच साल छोटे कर्मचारी राज कुशवाह से प्रेम संबंध था। इसी प्रेम कहानी ने एक खौफनाक साजिश को जन्म दिया, जिसकी कीमत राजा रघुवंशी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

 

 

 

 

 

सोनम रघुवंशी का प्लाईवुड का व्यापार है और राज कुशवाह उसी फर्म में बिलिंग का काम करता था। दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और जल्द ही यह रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया। लेकिन इस प्यार में सबसे बड़ी रुकावट बना सोनम का पति राजा रघुवंशी। शादी के बाद भी सोनम का प्रेमी से रिश्ता जारी रहा। फिर एक दिन उन्होंने मिलकर एक खौफनाक प्लान बनाया, राजा को रास्ते से हटाने का।

 

 

 

 

 

 

सोनम और राज ने मिलकर रची हत्या की साजिश

सोनम और राज ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। राज ने अपने तीन दोस्तों विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को भी इस योजना में शामिल किया। तीनों को पहले ही गुवाहाटी भेज दिया गया था, जहां से वे शिलांग पहुंचे। उन्होंने किराए पर बाइक ली और प्लान के अनुसार सोनम और राजा के पीछे-पीछे डबल डेकर एरिया तक पहुंच गए। वहीं सोनम ने राजा को अकेले उस इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

 

 

 

 

 

नेपाल भागने की थी तैयारी, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

हत्या के बाद सोनम फरार हो गई और एक हफ्ते से लगातार रात के समय सफर करके पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी। वह वाराणसी से गोरखपुर होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थी। लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से उसे गाजीपुर से दबोच लिया।

 

 

 

 

 

पुलिस ने इस मामले में सोनम सहित चार लोगों राज कुशवाह, विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपियों से और भी जानकारी जुटा रही है।

Comments are closed.