इंदौर मैरियट होटल लेकर आया है स्वादिष्ट व्यंजनों से सजा ‘वन ब्रंच’

इंदौर, जुलाई 2019: इंदौर मैरियट होटल के ऑल डे डाइनिंग रेस्टोरेंट इंदौर किचन और 54 प्रांगण आपके संडे को रोमांचक बनाने के लिए तैयार है। अब हर संडे अपने परिवार और दोस्तों के साथ बनाए स्पेशल क्योंकि इंदौर मैरियट होटल शहरवासियों के लिए लेकर आया है अनूठे स्वाद से भरपूर एवं स्वादिष्ट व्यंजनों वाले मेन्यू से सजा ‘वन ब्रंच’। यह इंदौर का सबसे भव्य संडे ब्रंच है इसलिए होटल ने इसे नंबर 1 ब्रंच का नाम दिया है। वन ब्रंच में मेहमान  इंदौर मैरियट होटल के 54 प्रांगण रेस्टोरेंट, वन एशिया और इंदौर बेकिंग कंपनी से डिशेस का चयन कर सकते हैं।

 

वन ब्रंच में वेज, नॉन-वेज दोनों ही प्रकार के व्यंजन होंगे जिसमें सलाद से लेकर स्टार्टर्स, मेन कोर्स और डेज़र्ट तक कई सारे ऑप्शंस उपलब्ध हैं। वन ब्रंच में लाइव काउंटर पर डिमसम, एशियाई सुशी, साउथ इंडियन डिशेस जैसे डोसा, वॉफल, अवधी कबाब, पंजाबी व्यंजन और सी फूड जैसे व्यंजन हैं। इसके अलावा थाई और एशियाई डिशेस, बिरयानी, बारबेक्यू ग्रिल्स (वेज / नॉन-वेज) और ग्रैंड डेज़र्ट बुफे भी होगा। यही नहीं, वन ब्रंच में ट्रिस्टन मनी और साउथ अफ्रीकन मिक्सोलॉजिस्ट मेहमानों को क्लासिक, फ्रूटी कॉकटेल एवं उनके पसंदीदा ड्रिंक्स बनाकर देंगे।

वन ब्रंच में सिग्नेचर डिशेस और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स के साथ, मेहमानों के मनोरंजन के लिए म्यूजिक शो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मैजिक शो और बच्चों के लिए मजेदार गतिविधियाँ होंगी। जादूगर और बैलून आर्टिस्ट बच्चों का मनोरंजन करेंगे। अपने खास स्वाद और उम्दा माहौल के कारण ‘वन ब्रंच’ हर उम्र के व्यक्ति और पूरे परिवार के लिए खुशियों का उत्सव होगा।’

 

 इंदौर मैरियट होटल के फ़ूड एंड बेवरेज डायरेक्टर, सोमरूप चंदा ने कहा- “हम हमेशा अपने अतिथियों को कुछ नया, सरप्राइज़िंग और इनोवेटिव देने का प्रयास लगातार करते रहते हैं। वन ब्रंच ऐसे ही प्रयास की एक कड़ी है जिसे लॉन्च करके हमें बहुत खुशी हो रही है। पहले संडे ब्रंच इंदौर किचन में ही उपलब्ध होता था लेकिन अब महेमान हमारे 54 प्रांगण रेस्टोरेंट में भी ब्रंच का लुत्फ़ ले सकते हैं। अपने मेहमानों से फीडबैक लेने के बाद, हम अपने मेहमानों के लिए कुछ नया लाए हैं। हर संडे वन ब्रंच के आयोजन में बच्चों से लेकर बढ़ो तक के खाने-पीने के साथ-साथ मनोरंजन का भी ध्यान रखा जाएगा।”

 

यह पूरी फैमिली के लिए शानदार दावत का एकदम सटीक डेस्टिनेशन है जहाँ स्वाद की दावत के साथ ही ‘लाइव काउंटर्स’ और अद्भुत माहौल इस ट्रीट को सम्पूर्ण करेंगे। वन ब्रंच के मेन्यू को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि इसमें ट्रेडिशनल इंडियन डिशेस के साथ ही इंटरनेशनल डिशेस और बेवरेजेस की शानदार श्रृंखला शामिल है।

 

तो हर रविवार अपने परिवार या दोस्तों के साथ इंदौर मैरियट होटल के वन ब्रंच का आनंद लें दोपहर 12:30 बजे से 04:00 बजे तक।  बुफे की कीमत 1399/- रुपये और अल्कोहोलिक बुफे के कीमत 1999/- रुपये  है।

Comments are closed.