राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 187.95 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

12-14 आयु वर्ग में 2.70 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गई

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 15,636 हैं

पिछले 24 घंटों में 2,483 नए मामले सामने आए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.58 प्रतिशत है

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 187.95 करोड़ (1,87,95,76,423) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,30,89,167 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.70 करोड़ (2,70,96,975) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 4,68,211 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं।

 

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

 

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 10404823
दूसरी खुराक 10013086
प्रीकॉशन खुराक 4715918
 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 18415129
दूसरी खुराक 17533583
प्रीकॉशन खुराक 7402619
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 27096975
दूसरी खुराक    3727130
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 58203865
दूसरी खुराक 41567113
 

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 555533820
दूसरी खुराक 476068522
प्रीकॉशन खुराक    102702
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 202890196
दूसरी खुराक 187497026
प्रीकॉशन खुराक   365509
 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक 126843833
दूसरी खुराक 116804704
प्रीकॉशन खुराक 14389840
    प्रीकॉशन खुराक 26976618
कुल 1879576423

 

भारत में सक्रिय मामले आज 15,636 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001YVSK.jpg

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 1,970 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,23,311 हो गई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002640I.jpg

 

बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आएं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003L3Q5.jpg

 

पिछले 24 घंटों में कुल 4,49,197 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.54 करोड़ से अधिक (83,54,69,014) जांच की गई हैं।

 

देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.58 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.55 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0048HDJ.jpg

 

 

Comments are closed.