भारत में कोविड-19 टीकाकरण का समग्र कवरेज 174.24 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 34.75 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.03 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 30,757 नये मामले दर्ज

भारत में कोविड-19 मौजूदा सक्रिय केसलोड इस समय 3,32,918 है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 3.04 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में कोविड-19 के टीके की 34.75 लाख (34,75,951) से अधिक खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 174.24 करोड़ (1,74,24,36,288) के पार पहुंच गया।

यह कार्य 1,96,65,024 सत्रों के जरिये पूरा किया गया। आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

 

टीके की खुराक का समग्र कवरेज
स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,04,00,159
दूसरी खुराक 99,43,533
प्रीकॉशन की खुराक 39,73,202
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,84,06,721
दूसरी खुराक 1,73,99,323
प्रीकॉशन की खुराक 56,45,765
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 5,29,34,308
दूसरी खुराक 1,85,46,964
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 54,93,92,751
दूसरी खुराक 43,13,46,193
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 20,18,76,954
दूसरी खुराक 17,73,80,069
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 12,60,75,411
दूसरी खुराक 11,05,08,628
प्रीकॉशन की खुराक 86,06,307
प्रीकॉशन की खुराक 1,82,25,274
योग 1,74,24,36,288

 

पिछले 24 घंटों में 67,538 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 4,19,10,984 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.03 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ZX0M.jpg

 

पिछले 24 घंटों में कुल 30,757 नये मामले दर्ज किये गये।

भारत में कोविड-19

इस समय सक्रिय केसलोड 3,32,918 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.78 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003NZGG.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,79,705 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 75.55 करोड़ से अधिक (75,55,32,460) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 3.04 प्रतिशत है, और दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.61 प्रतिशत दर्ज की गई है

 

भारत में कोविड-19

 

Comments are closed.