कानपुर: आईआईटी कानपुर में दो छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला कोर्ट पहुंच गया है. पुलिस ने आईआईटी की दोनों छात्राओं को स्पेशल सीजेएम कोट में पेश कर धारा 164 के तहत कलम बंद बयान दर्ज करवाया. पुलिस पर इस मामले में आईआईटी प्रशासन की ओर से ढीला रवैया अपनाने के बाद यह कदम उठाया है.
गौरतलब है कि बीती 17 सितंबर को आईआईटी की दोनों छात्राएं गर्ल्स हॉस्टल लान में अपनी दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रही थीं तभी अनुराग नाम का लड़के ने वहां से गुजरते समय अश्लील कमेंट किया. इस पर कुछ लोगों ने लड़के को दौड़ा कर पकड़ लिया और उसे सुरक्षा गार्ड को सौंप दिया.
पुलिस का दावा है सूचना मिलने पर कि वो आईआईटी पहुंचकर और मामला दर्ज कर आरोपी का थाने ले आई लेकिन वह नाबालिग था जिससे उसे छोड़ दिया गया.
News Source: khabar.ndtv.com
Comments are closed.