युवाओं : के चहेते सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर दुनियाभर में धूम मचा रहे हैं। दरअसल दबंग हीरो सलमान खान प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘लवरात्रि’ का नया गाना ‘रंगतारी’ यो यो हनी सिंह ने ही गाया है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। इस गाने से फैंस को दिवाना बना दिया है।
इस गाने की दुनियाभर में धूम है यही वजह है कि ‘लवरात्रि’ का सबसे पसंदीदा गीत ‘रंगतारी’ ने हॉलीवुड सिंगर कान्या वेस्ट और मारून 5 को मात देकर यूट्यूब पर 24 घंटे में ही सबसे अधिक देखे जाने वाले सॉन्ग का खिताब हासिल कर लिया है।
यही वजह है कि संगीत निर्माता, गायक, संगीतकार और रैपर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुनिया का नबंर-1 सॉंग ‘लवरात्रि’ का नया गाना ‘रंगतारी’ है। इससे खुश हनी सिंह का कहना है कि यह खबर मेरे लिए वाकई में बेहद खुश करने वाली है। बकौल हनी, ‘मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई।’
Comments are closed.