देहरादून : सरकार ने शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस घोषणा के बाद अब प्रदेश में दो अक्टूबर तक, यानी लगातार चार दिन सरकारी कार्यालय, बैंक व कोषागार बंद रहेंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देशों के बाद मुख्यसचिव एस रामास्वामी ने शुक्रवार को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार राज्य सरकार के अधीन आने वाले शासकीय, अशासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों, कारीगरों व मजदूरों का अवकाश रहेगा।
यह भी स्पष्ट किया गया कि बैंक, कोषागार व उपकोषागार में भी अवकाश रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में चार दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। शनिवार को दशहरा पर्व का अवकाश है और सोमवार दो अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश रहेगा।
News Source: jagran.com
Comments are closed.