फिर से समुद्र में उतरने की तैयारी में ‘टाइटैनिक’ जहाज

न्यूयार्क : 100 साल पहले एक टाइटैनिक जहाज आइसबर्ग से टकराने के बाद डूब गया था। ये करीब एक सदी यानी 100 साल पुरानी घटना है। लेकिन ख़बर ये है कि एक बार फिर से इसी नाम का जहाज पानी में तैरने वाला है।

बिल्कुल इसी की तर्ज पर इसी के साइज़ का जहाज बनाया जा रहा है, जिस 2022 में पानी में उतारा जाएगा। बड़ी बात यह हैं कि इस जहाज को उसी रूट से सफर पर ले जाने का प्लान है जिससे 1912 में टाइटैनिक का पहला जहाज गया था।

यहीं नहीं, इस जहाज में उतने ही मुसाफिर और उतने ही जहाज कर्मचारी भी सवार होने वाले हैं जितने पहले टाइटेनिक में थे। पहले टाइटेनिक में यात्रियों की संख्या 2400 और जहाज कर्मचारियों की संख्या 900 थी।

वहीं, जहाज के केबिन से लेकर बाकी की तमाम चीज़ों को भी उसी तर्ज पर डिज़ाइन किया गया है जिस तर्ज पर पहला जहाज किया गया था। जबकि इसकी खुरक्षा से जुड़े फीचरों में भारी बदलाव किया गया है। इसके तहत इसमें लाइफ बोट्स की संख्या की बढ़ाने के साथ सेफ्टी फीचर बिल्कुल नए हैं

जिससे आइसबर्ग का पता काफी पहले ही लग जाए। जहाज को चीन में ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ब्लू स्टार द्वारा बनाया जा रहा है। बता दें कि आर्थिक विवाद की वजह से ये प्रोजक्ट लंबे समय से अटका पड़ा था।

इस प्रोजेक्ट पर कुल 500 मिलियन डॉलर (36,63,75,00,000 रुपए) का खर्च आने वाला है। इस जहाज का रूट दुबई से इंग्लैंड के साउथेम्पटन और फिर वहां से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का होगा। वहीं, इसकी टिकट की बुकिंग भी पहले जहाज की बुकिंग के तर्ज पर ही होगी।

Comments are closed.