फील्ड मार्शल मानेकशॉ की बायॉपिक में नजर आ सकते आलिया-रणबीर

मुंबई । अभिनेता रणबीर कपूर अब भारतीय सेना के फील्ड मार्शल मानेकशॉ की बायॉपिक में नजर आ सकते हैं। संजय दत्त की बायॉपिक ‘संजू’ में शानदार अभिनय करने वाले रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो कई निदेशक रणबीर को अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं।

रणबीर कपूर इन दिनों निदेशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय नजर आएंगी। वहीं वह शमशेरा फिल्म में भी नजर आएंगे। फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हैं।

उधर, इन दिनों निर्देशक मेघना गुलजार भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष सैम मानेकशॉ की बायॉपिक की तैयारी में जुटी हैं। इस फिल्म की कास्टिंग का काम जारी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मेघना और आलिया भट्ट अच्छी दोस्त बन चुकी हैं,

आलिया उनकी फिल्म राजी में नजर आई थीं। कास्टिंग में आलिया मेघना की मदद कर ही हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म में लीड रोल के लिए आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर का नाम प्रस्तावित किया है।

Comments are closed.