जम्मू । जम्मू- कश्मीर से तिरंगे के अपमान का एक मामला सामने आया है। जहां रेल हेड कॉम्प्लेक्स में डाक विभाग मुख्यालय में लापरवाही के चलते शुक्रवार को उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय में सुबह तिरंगे को उल्टा देख वहां से गुजरने वाले लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई।
सोशल साइट पर यह मुद्दा गर्माने के चंद मिनटों में इस गलती को सुधार लिया गया। सुबह साढ़े नौ बजे कार्यालय लगने से पहले रोज तिरंगा फहराया जाता है। शुक्रवार को किसी कर्मचारी ने झंडा उल्टा फहरा दिया। किसी को भी सुबह 10 बजे तक इसका अंदाजा नहीं था। जैसे ही इस बारे में पता चला तो गलती को सुधार दिया गया। जिम्मेदार कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। डाक सेवा निदेशक गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारी ने गलती से तिरंगा उल्टा फहरा दिया। यह स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए।
Comments are closed.