धोनी को इसलिए पसंद करते हैं सलमान और उनके पिता सलीम

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान भी शामिल हैं। सलमान ने यह बात अपने टीवी शो दस का दम में स्वीकार की है। इससे पहले भी सलमान कई बार धोनी से अपनी नजदीकियां जाहिर कर चुके हैं।

जब सुल्तान फिल्म रिलीज हुई थी, तब सलमान ने धोनी को अपने घर बुलाया था। इसके अलावा कई अवसरों पर धोनी भी सलमान के घर नजर आए हैं। मैदान में दबाव के क्षणों में भी धोने के सकारात्मक रहने और कूल स्वभाव के सलमान कायल हैं। सलमान ने अपने टीवी शो दस का दम में कहा कि उनके पिता भी इस 36 वर्षीय क्रिकेटर को प्यार करते हैं। दरअसल इस शो में एक सवाल था कि कितने प्रतिशत भारतीय कपिल देव, सौरव गांगुली, विराट कोहली और धोनी में किसे सबसे अच्छा कप्तान मानते हैं।

इस सवाल पर सलमान ने कहा-मेरे पिता का मानना है कि धोनी अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं, ठंडे दिमाग, सकारात्मक ऊर्जा से लैस हैं, अतिउत्साह के शिकार बिल्कुल नहीं हैं। वह मैदान में गरिमा बनाए रखते हैं। क्रिकेट को भद्रजनों का खेल माना जाता है। इस खेल की भावना को धोनी जीवित रखते हैं। पिछले साल दिसंबर में सलमान की बर्थ डे पार्टी में धोनी भी थे।

Comments are closed.