सिकंदरा विस उप चुनाव में 12 बजे तक 19.67 फीसद मतदान

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के सिकंदरा विधानसभा उप चुनाव में मतदान काफी धीमी गति से हो रहा है। सिकंदरा विस उप चुनाव में  12 बजे तक 19.67 फीसद मतदान हुआ है।

सिकंदरा विधानसभा उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक करीब 6.5 फीसद मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक मतदान होगा। कोहरा और सर्दी से मतदान काफी धीमी गति से हो रहा है।

इस सीट के लिए महिला समेत 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें, इस सीट से बीजपी एमएलए मथुरा प्रसाद पाल की मृत्यु के बाद दोबारा चुनाव कराया जा रहा है। इस विधानसभा में 3 लाख 21 हजार वोटर हैं। इसमें 1 लाख 48 हजार 500 महिला वोटर है, 391 मतदेय स्थल और 288 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 567 ईवीएम कंट्रोल यूनिट, 567 बैलट यूनिट लगाई गई हैं। 40 संवेदन शील बूथों पर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं।

567 ईवीएम यूनिट लगाने के साथ साथ 567 वीवी पैट यूनिट लगाए जानें की व्यवस्था की है। जिससे लोगों में ये सुनिश्चित हो सके की, जिन्होंने वोट किया है, वो उन्हीं को जा रहा है। या किसी और को।  वीवी पैट मशीन से वोट देने वाले ने जिसको वोट दिया है, उसका चुनाव चिन्ह और उसका फोटो एक पर्ची में बाहर निकलेगा। जिससे वो सुनिश्चित कर सके की वोट उसी को गया है। सिकन्दरा सीट से बीजपी विधायक रहे मथुरा पाल का देहांत जुलाई 2017 में लंबी बीमारी के बाद हुआ था।

मोबाइल नेटवर्क गड़बड़ाने से परेशान रहे कर्मी

रवानगी के दौरान मोबाइल नेटवर्क गड़बड़ होने से कर्मियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। फोन पर संपर्क न हो पाने से पीठासीन अधिकारी अपनी टीम के सहयोगियों को खोजते रहे। कर्मियों को अपने पीठासीन अधिकारी से संपर्क करने के लिए भटकना पड़ा।

इस दौरान महिला कर्मी ईवीएम व चुनाव सामग्री का झोला लेकर सहयोगियों को खोजने में परेशान रहीं। कई मतदान कर्मी अपनी ड्यूटी कटवाने की कवायद में जुटे रहे। महिला कर्मियों ने छोटे बच्चों के कारण परेशानी का हवाला देकर गुहार लगाई तो कुछ रिजर्व कर्मियों ने ड्यूटी कटवाने वालों की जगह ड्यूटी पर रवाना करने के लिए अफसरों से फरियाद करते रहे।

वापसी पर स्ट्रांगरूम में जमा होंगी ईवीएम 

डीएम राकेश कुमारने बताया कि उप चुनाव के लिए 288 मतदान केंद्रों पर बने 391 बूथों पर गुरुवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

व्यवस्था

288 मतदान केंद्र

391 बूथ

चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट

छह जोनल मजिस्ट्रेट

41 सेक्टर मजिस्ट्रेट

23 केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर

40 केंद्रों पर वेब कास्टिंग

10 स्थानों पर बैरियर लगा चेकिंग

कैमरे की नजर

36 संवेदनशील

33 अति संवेदनशील

22 क्रिटिकल

छह बर्नेबल।

Comments are closed.