चुनाव प्रबंधन का अहम अंग है बूथ कार्यकर्ता : बैग

जबलपुर, २४ सितम्बर : नगर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस नेत्री उमा तिवारी के संयोजन में उत्तर-मध्य विधानसभा के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर मानस भवन में आयोजित किया गया। यहां बडी संख्या में महिला एवं पुरूष कार्यकर्ताओं ने चुनाव की बारीकियां समझी।

भोपाल से आये राजनैतिक प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख मिर्जा नूर बेग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सबसे महत्वपूर्ण अंग है, आमजन मतदान के माध्यम से अपना प्रतिनिधि चुनते हैं, यही प्रतिनिधि सरकार का अंग होता है। चुनाव प्रबंधन का महत्वपूर्ण अंग बूथ कार्यकर्ता है।

चुनाव के पूर्व घर-घर जाकर पार्टी की रीति-नीति से परिचित कराने के साथ ही चुनाव के दिन अधिकतम वोटरों को बूथ तक पहुंचने प्रेरित करना एवं बूथ कार्यकर्ता के रूप में फर्जी वोटरों की पहचान करना प्रशिक्षण का हिस्सा है। कार्यक्रम संयोजिका उमा तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है, यही कार्यकर्ता विधायक और सांसद से लेकर सरकार बनाने में भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, कार्यकारी नगराध्यक्ष अजय अग्रवाल, विनय सक्सेना, जगत बहादुर सिंह अन्नू के साथ ही रमेश पटेल, बलविंदर मान, पुष्पा पटेल, रामराज तिवारी, प्रशांत तबड़गे, पप्पी, खेमराज दुबे, आलोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed.