केक मिक्सिंग के साथ शुरु हुआ क्रिसमस सेलिब्रेशन

न्यूज़ डेस्क : होटल वॉव में क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन इंदौर। केक मिक्सिंग सेरेमनी क्रिसमस से पहले मनाया जाने वाला ऐसा आयोजन है, जहां से क्रिसमस की खूबसूरत शुरुआत होती है। यह परंपरा यूरोपियन देशों से अब दुनियाभर में फैल चुकी है। इसे भारत में भी हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

 

इसी परंपरा को सेलिब्रेट करने के उदेश्य से होटल वॉव में केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जो कि क्रिसमस के लगभग एक माह पहले से मनाया गया, ताकि क्रिसमस केक को टेस्टी और हेल्थी बनाया जा सके। केक मिक्सिंग सेरेमनी को लेकर शेफ पवन आनंद ने बताया कि इस केक को क्रिसमस केक कहा जाता है, जो क्रिसमस पर बनाया जाता है। इसके इंग्रीडियंस की मिक्सिंग लगभग एक माह पहले ही करनी पड़ती है, ताकि सभी इंग्रीडियंस अच्छे से मिक्स हो जाए और केक में स्वाद और फ्लेवर मन चाहा मिल सके।

 

उन्होंने बताया कि इसमें ड्राय नट्स के साथ ही लिकर्स और स्पाइसिस को मिक्स किया जाता है।घरों से होटलों तकइस परंपरा को लेकर जीएम रंजन कुमार दास ने बताया कि यह होटल वॉव में इस सेलिब्रेशन के साथ क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरु हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले केक मिक्सिंग सिर्फ घरों में की जाती थी। इसके बाद इस परंपरा को लोग उत्साह के साथ घर से बाहर मिलकर ग्रुप्स में भी मनाने लगे। अब यह होटल्स में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस क्रिसमस केक का स्वाद बहुत ही टेस्टी होता है।

 

इसमें सभी इंग्रीडियंस के साथ ही ड्राय नट्स भी शामिल होते है, जोे इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देते है। ऐसे होगी केक मिक्सिंगकेक मिक्सिंग सेरेमनी में कई प्रकार के ड्राय नट्स, ड्राय फ्रूट्स, स्पाइसिस, लिकर्स जैसे वाइन के साथ ही अन्य लिकर्स भी मिलाएं जाएंगे। इसके बाद इन्हें एयरटाइट कंटेनर में बंद कर दिया जाएगा। लगभग 20 से 25 दिनों की इस प्रोसेस में सभी इंग्रीडियंस ठीक से मिल जाते है। इसके बाद इसी मिश्रण से क्रिसमस केक तैयार किए जाते है। इसे प्लम केक भी कहा जाता है।

Comments are closed.